बाइक सवार को सांप ने काटा
पिथौरागढ़, मई 14 -- संतोष, पिथौरागढ़। जाखपुरान मार्ग में एक बाइक सवार को सांप ने काट दिया। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय दीपक सिंह बिष्ट अपने गांव जाखपुरान से जिला मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान थरकोट के समीप उनके बाइक के सामने एक सांप आ गया। जिसने बाइक से लिपटकर युवक के पांव में डस लिया। घटना के बाद युवक तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचा। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अभिषेक ने व्यक्ति को भर्ती कर उसका उपचार किया। बताया चिकित्सकों की देखरेख में युवक का उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार को सांप ने डसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.