बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
छपरा, जून 25 -- छपरा-सीवान मुख्य पथ पर मुकरेड़ा मोड़ के पास हादसा छपरा, हमारे संवाददाता l छपरा-सीवान मुख्य पथ पर मुकरेड़ा मोड़ के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी कुश कुमार सिंह के रूप में हुई है। कुश एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान मुकरेड़ा मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.