मेरठ, अप्रैल 1 -- शॉपिक्स मॉल चौकी के पास बुधवार तड़के तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। पूरी घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता ने ब्रह्मपुरी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक मेडिकल थाना क्षेत्र शास्त्री नगर के ब्लाक निवासी विकास राणा 40 वर्षीय पुत्र यशपाल सिंह मोदीनगर में डोमिनोज आउटलेट में मैनेजर के पद पर काम करते थे। वह रोजाना की तरह अपने कार्य से लौटकर मेरठ आ रहे थे। जब विकास दिल्ली रोड स्थित शॉपिक्स मॉल के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बस के नीचे आ गया और मौक...