शाहजहांपुर, फरवरी 14 -- बाइक सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के चौढेरा के पास हरदोई राजकीय राजमार्ग पर शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रवि पुत्र श्यामू बाइक से शाहजहांपुर किसी काम से जा रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसके चलते रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर डायल112 ने पहुंच कर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया उधर हरदोई बाईपास पर रोडवेज बस को पकड़ लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.