बोकारो, जनवरी 2 -- पेटरवार। पेटरवार के न्यू बस पड़ाव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की रात आठ बजे की है। घटना की जानकारी पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा ने गंभीर रूप से घायल युवक को अपने वाहन से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्रखंड की सदमा कला पंचायत के भेलवाटांड़ निवासी लेढा महतो का पुत्र नितेश कुमार महतो (22 वर्ष) गुरुवार की रात पुराने बस पड़ाव से पेटरवार ब्लॉक जा रहा था कि न्यू बस पड़ाव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.