गंगापार, मई 6 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेहरा पुलिया नहर के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। सामने से आई मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संकरी सड़क और तेज रफ्तार के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पानी भरी नहर में पलट गया। हादसे के समय वाहन में केवल चालक ही मौजूद था, जो उसमें फंस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...