रांची, मई 15 -- रांची। मेकॉन के रोज गार्डन के पास शुक्रवार की सुबह में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के समय गाड़ी में जिला खेल पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। बताया गया कि वाहन श्यामली स्कूल से उनके बच्चे को लेने गया था। हादसे में गाड़ी में बैठे बच्चे को हल्की चोट लगी। बड़ा हादसा नहीं हुआ। ड्राइवर के अनुसार, अचानक सामने आए बाइक चालक को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- स्कूली वैन की टक्कर से शिक्षक गंभीर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...