सीतापुर, अप्रैल 23 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मानपुर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक दरोगा ने सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए अपनी कार का रुख मोड़ लिया और खुद सड़क किनारे खंती में जा गिरे। दूसरे की जान बचाते-बचाते वह खुद घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुँचकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दरोगा मंजीत कुमार का हाल ही में बिसवा से स्थानांतरण हुआ था। गुरुवार को वह नई तैनाती पर ज्वाइन करने के लिए कार से कोतवाली नगर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में सिपाही सहित दो घायल, दोनों घायल गोंडा मेडिकल कालेज में भर्ती जब वह मानपुर के सरैया सानी गाँव के पास पहुँचे तभी अचा...