औरैया, अप्रैल 28 -- फफूंद, संवाददाता। पाता बाईपास पर मंगलवार दोपहर एक कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार दिबियापुर क्षेत्र में एनटीपीसी के पास रहने वाले रोहित अपनी पत्नी रश्मि के साथ कार से अछल्दा की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार फफूंद के पाता चौराहे के पास, एक होटल के नजदीक पहुंची, तभी सराय बिहारी दास की ओर से एक बाइक सवार अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे विद्युत खंभे से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दंपती घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.