समस्तीपुर, मार्च 7 -- खानपुर। समस्तीपुर मथुरापुर बहेरी मुख्य मार्ग के खतुआहा चौक पर शनिवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है सिर्फ चालक को हल्की चोटें आयी। घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहेरी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अचानक एक बाइक सवार के सामने आने के बाद उसको बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद चौक पर अफरातफरी मच गई। वाहनों की कतार से कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी। स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर को बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया।। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बोलेरो चालक काफी तेज गति से आ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.