लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- नेशनल हाइवे 730 पर कस्बे में पुलिस चौकी पर चल रही वाहन चेकिंग से बचने को एक बाइक चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। जिसको बचाने के चक्कर में गोला से संसारपुर आ रहा ऑटो पलट गया, जिसमें बैठी दो सवारी और ऑटो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ऑटो चालक और उसमें बैठीं दोनों सवारियों को उठाकर पास के निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां से तीनों को गोला के लिए रेफर कर दिया गया। थाना मैलानी के कस्बा संसारपुर निवासी व्यापारी मुकेश गुप्ता की पत्नी अर्चना गुप्ता अपने पुत्र यशु गुप्ता के साथ किसी आवश्यक काम से गोला गई थीं। वापसी में गोला से ऑटो पर बैठ कर घर वापस आ रही थीं कि संसारपुर पहुंचने पर पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर पहले पुलिस चौकी पर चल रही वाहन चेकिंग से बचने से बाइक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया जिसको बचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.