रामपुर, मार्च 21 -- कोतवाली टांडा की चौकी दढ़ियाल में शनिवार को बाइक सवार को तेज गति से आ रही चार नाबालिगों की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोट आई। पीड़ित के भाई विनोद कुमार ने चौकी में तहरीर देकर बताया कि धर्म सिंह निवासी दढ़ियाल मो. फत्तावाला अपनी बाइक से शनिवार दोपहर एक बजे जा रहा था। टांडा बाजपुर रोड पर ईद का मेला देखकर लौट रहे नाबालिगों की बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में धर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों नाबालिगों को दढ़ियाल चौकी ले गई। परिजन घायल को उत्तराखंड के काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार शर्मा ने बताया पीड़ित की तरफ से तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.