बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी थाने के बेंदा घाट का मजरा लाहा क्योटरा निवासी 30 वर्षीय अटल कुमार पुत्र विनोद उर्फ कांग्रेस निषाद अपनी बाइक से शनिवार को शाम बाजार सामान लेने आया था। वापस जाते समय छोटू ढाबा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने उसे डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसा कर भाग रहे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...