उरई, फरवरी 13 -- जालौन। बंगरा मार्ग पर सुढ़ार बम्बा के पास तेज रफ्तार कार बाइक सवार युवक को टक्कर मार कर खंती में जा गिरी। इससे बाइक सवारी युवक और कार चला रहा अधेड़ घायल हो गया। जिनको आसपास के लोगों ने इलाज के लिए भेजा। जालौन कोतवाली के मोहल्ला भवानीराम निवासी 25 वर्षीय इमरान बाइक से छिरिया सलेमपुर जा रहे थे। वह बंगरा मार्ग पर सुढ़ार बम्बा के पास खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान जालौन की ओर से जा रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खंदक में गिर गयी। टक्कर लगने के कारण जहां बाईक चालक इमरान गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि कार खंदक में गिरने के कारण कारण कार चालक वीर सिंह 45 वर्ष निवासी छिरिया सलेमपुर स्टेयरिंग लगने से घायल हो गया। दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.