रुडकी, मार्च 17 -- मुंडेट गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम बेलड़ी साल्हापुर रुड़की निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई प्रमोद कुमार 10 मार्च को अपने साथी जितेंद्र कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर लखनौता चौराहा के पास एक शादी समारोह में गए थे। लौटते समय मुंडेट से थोड़ा आगे एक अनियंत्रित स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल जितेंद्र कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.