मुरादाबाद, मार्च 17 -- क्षेत्र में ग्राम सकटपुरा के पास 13 मार्च की रात्रि में एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया था। इस संबंध में आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मूंढापांडे निवासी अमित कुमार के अनुसार 13 मार्च की रात वह उत्तराखंड के रामनगर से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे ग्राम सकटपुरा के पास पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था एवं निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में घायल अमित कुमार के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...