पिथौरागढ़, मई 4 -- संतोष आर्यन पिथौरागढ़, संवाददाता। पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर बाइक को टक्कर मारने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान कमल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल (बझांग) का निवासी है और वर्तमान में सिनेमा लाइन में रहता है।सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद घायल विकास दास के भाई जगदीश चंद्र ने झूलाघाट थाने में तहरीर देकर कार चालक को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कमल सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 106 (1) और 125 (बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.