लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ढखेरवा-सिसैया हाईवे पर बाइक सवार को टक्कर मारकर पुलिस का पीआरवी वाहन खाई में चला गया। हादसे में दो सिपाही समेत तीन घायल हो गए। इनमें से दोनों सिपाहियों को लखीमपुर रेफर कर दिया गया है। रात को बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार शाम ढखेरवा-सिसैया हाईवे पर वन रेंज कार्यालय के पास डायल 112 के वाहन संख्या (यूपी 32 डीजी 5774) की टक्कर बाइक सवारों से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार सतीश पाठक पुत्र अवधेश पाठक निवासी आजमगढ़ घायल हो गया। वह पलिया जा रहा था। वहीं पीआरवी के सवार सिपाही रामजीवन पुत्र रामप्रताप और सरवन यादव पुत्र सरदार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.