कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- मंझनपुर कोतवाली के पतौना गांव के सामने मंगलवार की दोपहर को बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। करारी के सैदअलीपुर गांव निवासी सोनू यादव (25) पुत्र मानसिंह मंगलवार को अपनी बाइक से सिराथू जा रहा था। वह बाइक से जैसे ही पतौना गांव के सामने पहुंचा। सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में सोनू यादव को गंभीर चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चार पहिया वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी ...