बुलंदशहर, जनवरी 2 -- जिम जाते समय बाइक सवार दो युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे पीछे से आ रहे गन्ना से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने कुचल दिया। मौके पर एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम बाईपास पर राजकीय चिकित्सालय के सामने बाइक सवार 18 वर्षीय शादाब पुत्र इरफान निवासी गांव मलकपुर तथा उसके साथ बैठा 19 वर्षीय देवांश पुत्र मौहर भारद्वाज निवासी भारद्वाज कॉलोनी अनूपशहर बाईपास पर जा रहे थे। तभी दूसरी साइड से तेज गति से आई अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक लड़खड़ा गई। तभी पीछे से आए गन्ना से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉला ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे मौके पर शादाब की मौत हो गई जबकि देवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने देवांश को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.