कानपुर, जनवरी 14 -- कानपुर, संवाददाता। स्वरूप नगर में कार और बाइक की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान कार सवार युवकों ने बाइक सवार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिसे देखकर आक्रोशित लोगों ने कार सवार एक युवक को पीट दिया। इस दौरान किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्वरूप नगर थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार दोपहर को थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच कार सवार युवकों ने बाइक सवार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। बीच सड़क हंगामा होता देखकर इलाकाई लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। जिस पर कार चालक को छोड़कर अन्य युवक भाग निकले। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.