बिहारशरीफ, नवम्बर 30 -- बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, रेफर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा-शेखपुरा एनएच पर टाटी नदी पुल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल डाला। हादसे में मंदना गांव का मिस्त्री मुकेश शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल मिस्त्री को सड़क पर तड़पता छोड़कर चालक वाहन लेकर भाग निकला। बाद में दूसरे राहगीर की नजर घायल पर पड़ी तब जाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। स्थिति गम्भीर रहने पर बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम को मिस्त्री बाजार से काम कर वापस घर जा रहा था। तभी, टाटी नदी पुल के समीप हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.