बाइक सवार के सिर पर चढ़ा ट्रैक्टर ट्राली का पहिया, मौत
हरदोई, मई 30 -- बावन। एक बाइक के सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जमीन पर गिर गया। इस बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया बाइक सवार के सिर पर चढ़ गया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इसे बावन सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज हरदोई भेज दिया। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर फरार हो गए। थाना सांडी छेत्र के अंतर्गत संगईचामउ निवासी 37 वर्षीय मनीष किसी काम से हरदोई जा रहा था। थाना लोनार क्षेत्र के अंतर्गत बावन और जगदीशपुर मार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोलपंप के सामने इनकी बाइक में पिकअप लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक से जमीन पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली का पहिया इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.