फिरोजाबाद, दिसम्बर 18 -- टूंडला में दुकान बंद कर अपने घर आ रहे एक बाइक सवार को कुछ हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट थाना नगला सिंघी में लिखाई गई है। मोनू पुत्र रामनरेश निवासी धीरपुरा ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी दुकान हाईवे पर पैराडोर के निकट है। विगत 16 दिसम्बर की शाम को वह दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर जा रहे था तभी बास झरना से आगे नाले की पुलिया के पास कुछ लड़के खडे थे जिनमें से छोटू व चंद्रपाल पुत्रगण रामबाबू निवासी बास झरना ने उसको गालियां देकर रूकने के लिये कहा जब वह नहीं रूका तो बाइक में डंडा मारा जिससे बाइक गिर गई। तभी दोनों के अलावा गुडडू पुत्र नत्थी लाल ने उसके साथ मारपीट की जिसमें उसकी अंगूठी कहीं गिर गई और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.