कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- सरायअकिल के सराय युसूफ निवासी गयादीन पुत्र भगौती की साइकिल में 30 मार्च को सरैंया पुल के समीप बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गयादीन को गंभीर चोटें आईं। घायल को सरायअकिल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी इलाज चल रहा है। प्रकरण में गयादीन के बेटे विमलेश कुमार ने शुक्रवार को सरायअकिल थाना जाकर बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.