अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- दुलहूपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र में पखवारा भर पहले हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित अभिषेक वर्मा निवासी करीमपट्टी थाना इब्राहिमपुर ने दिए तहरीर में कहा है कि उसके पिता हरिश्चंद्र वर्मा बीते 21 फरवरी को पैकौली (जलालपुर) गए थे। वहां से लौटते समय गोविंदपुर स्कूल के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। ट्रामा सेंटर ले जाते समय हरिश्चंद्र वर्मा की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष टीके आजाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...