प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 19 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। अंतू थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा 16 दिसंबर को अपने गांव के राजू के साथ संड़वा चंडिका से घर जा रहा था। रास्ते में प्रयाग नगर बाजार में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में संतोष विश्वकर्मा की मौत हो गई। राजू की हालत स्थिर है। ट्रैक्टर की पहचान होने के बाद मृतक के भतीजे अभिषेक ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.