छपरा, अगस्त 2 -- एकमा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-531) पर शनिवार की देर शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में रविवार को मृतक की पत्नी सुभावती देवी के आवेदन पर चालक के विरुद्ध एकमा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम एकमा स्थित अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टीवीएस एक्सएल मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडेपुर निवासी अ...