हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी। चोरगलिया थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में होली के दिन सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम देवला तल्ला, कुंवरपुर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि चार मार्च को उनके पति सोबन सिंह रावत अपने दोस्त खुशालीराम के साथ बाइक से घर आ रहे थे। पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही यूपी नंबर की बोलेरो ने पति की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोबन सिंह की मौत हो गई। चोरगलिया एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.