महोबा, फरवरी 1 -- महोबा,संवाददाता। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने नगर पालिका की वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। लमौरा निवासी पुष्पेंद्र कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 28 जनवरी को उसके पिता बाइक से रिस्तेदारी से वापस गांव जा रहा थे, तभी नगर पालिका के वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी ,जिससे उसके पिता परमानंद घायल हो गए घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया मगर रास्ते में पिता की मौत हो गई। नगर पालिका के वाहन से हुई दुर्घटना के बाद चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस द्वारा चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...