कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- कोखराज के शहजादपुर गांव के सामने गंगा नदी पर बने पुल के ऊपर शनिवार की रात को दावत खाकर घर जा रहा बाइक सवार खड़े ट्रक से भिड़ गया था। हादसे में बाइक सवार सोनू कुमार निवासी बगौली, सुल्तानपुर घोष, फतेहपुर को गंभीर चोटें आई थीं। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। सोनू के पिता विजय कुमार ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोखराज थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...