हापुड़, जून 26 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मेरठ रोड पर बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत होने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र में दस्तोई रोड कृष्णा गार्डन निवासी रितिक सैनी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता देवेंद्र सैनी असौड़ा पैठ पर स्थित एक हलवाई की दुकान पर नौकरी करते थे। 24 जून की शाम को वह दुकान से छुट्टी करके अपने घर वापस दस्तोई रोड पर लौट रहे थे। जैसे ही वह आरटीओ आफिस से आगे मदरसे के सामने पहुंचे तो मेरठ की ओर से आ रही रोडवेज बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बिना होर्न दिए उसकी पिता की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार गई। बस के पहिए उसके पिता के दोनों पैरों पर उतर गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मोटरसाइकिल भ...