गिरडीह, मार्च 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। टोटो और बाइक के बीच हुई आमने सामने टक्कर में बाइक सवार रोहित पोद्दार की हुई मौत के मामले में बेंगाबाद थाना में रविवार को केस दर्ज कर लिया गया है। सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत की घटना के एक माह बाद मृतक के भाई द्वारा थाना में आवेदन दिया गया। थाना को आवेदन प्राप्त होते ही इस मामले में थाना कांड संख्या 32/26 के तहत टोटो चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मृतक के भाई राजन पोद्दार द्वारा दिए गए आवेदन में टोटो चालक पर तेज गति व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। बतला दें कि बेंगाबाद, डाकबंगला एनएच पथ पर 17 जनवरी की रात झलकडीहा के पास टोटो और बाइक के आमने-सामने टक्कर में 27 वर्षीय बाइक सवार रोहित पोद्दार की घटनास्थल पर मौत हो गई थी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल था। मृतक जरुवाडीह पंचायत के कदमा...