भागलपुर, सितम्बर 29 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। रविवार को पीरपैंती-बाराहाट मुख्य मार्ग पर मिर्जागांव के पास अनियंत्रित ट्रक से बाइक सवार अभिषेक झा (ओलापुर) को धक्का लगने से उनकी मौत हो गई थी। उसी ट्रक और चालक को एसडीपीओ कहलगांव-2 स्नेह सेतु के नेतृत्व में ईशीपुर-बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पुलिस बलों एवं पदाधिकारियों के साथ रविवार की देर रात छापेमारी कर झारखंड से बरामद कर लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार चालक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि वह मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलजरी गांव का रहने वाला है। वह मधेपुरा से हनवारा होते हुए झारखंड के महागामा होते हुए बाराहाट होते हुए मिर्जाचौकी गिट्टी लोड करने जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत अभिषेक को धक्का...