महोबा, मार्च 19 -- महोबा, संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर वाहन नंबर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। बांदा जनपद के गिरवां निवासी उमा देवी पत्नी राजाभईया ने कबरई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी को उसका पति बाइक से मवई खुर्द गांव जा रहा था। रास्ता में रिवई गांव के पास तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पतपाल से मेडिकल कॉलेज कानपुर और बाद में लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में उपचार के दौरान 28 फरवरी को मौत हो गई। वाहन चालक की लापरवाही को घटना का कारण बताया। पुलिस ने जांच के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.