बाइक सवार की ठोकर से सड़क पार कर रहे अधेड़ की मौत
आरा, जून 7 -- -पीरो बाजार स्थित मिल्की मोड़ के पास की शनिवार की रात हुआ हादसा -काम कर घर लौटने के दौरान हादसा, इलाज के दौरान पीरो पीएचसी में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पीरो नगर में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर मिल्की मोड़ स्थित बाबा मॉल के समीप शनिवार की रात बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को जोरदार ठोकर मार दी। इसमें गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान पीरो पीएचसी में मौत हो गयी।
मृतक की पहचान मृतक पीरो नगर वार्ड नंबर छह के निवासी स्व. ब्रह्मदेव प्रसाद के 52 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार थे। उनकी भाभी राधिका देवी ने बताया कि शनिवार की रात वे काम कर घर लौट रहे थे। उस क्रम में वे मिल्की मोड़ बाबा मॉल के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.