कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे स्थित एक ढाबा के पास रोडवेज बस चालक के जख्मी होने के मामले में बाइक चालक पर केस दर्ज किया गया है।कानपुर महानगर के मनोहर नगर बर्रा निवासी आर्यन शुक्ला ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता शिव नरेश शुक्ला फतेहपुर डिपो में संविदा पर बस चालक हैं। आर्यन शुक्ला के मुताबिक उसके पिता 19 मार्च को कानपुर से बस लेकर प्रयागराज जा रहे थे, जैसे ही बस सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन चौराहे के पास पहुंची तभी बस का टायर पंचर हो गया। उसके पिता टायर खोल रहे थे, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर चोटें आई। कानपुर में उनको भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...