फतेहपुर, जून 13 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के जानकी का पुरवा शाहपुर गांव निवासी 60 वर्षीय हीरा लाल शुक्रवार को किसी कार्य से बाइक से निकले थे। उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में हीरा लाल गंभीर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...