अमरोहा, मई 13 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुर्जर में एक बार फिर तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल बन गया है। तेंदुए ने दो दिन पहले गांव के रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार पर हमला कर दिया था, गनीमत रही थी कि वह हमले में वह बाल-बाल बच गया था लेकिन इसके बाद से आबादी में तेंदुए को लेकर खौफ है। महिलाओं व बच्चों को खेतों पर अकेले भेजने पर पाबंदी लगा दी गई है। ग्रामीण समूह बनाकर खेतों में काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुर्जर निवासी विकल सिंह दो दिन पूर्व शाम में करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक पर सवार होकर खेत से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह डिडौली-कैलसा मार्ग से गांव की तरफ थोड़ा आगे बढ़े तो सड़क किनारे खेत में दुबके तेंदु...