बाइक सवार किशोर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर
हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस। कोतवाली चन्दपा क्षेत्र स्थित गांव केवल गढ़ी के पास बाइक सवार किशोर ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्कूटी सवार ने कोतवाली चंदपा में तहरीर दे दी है। खेड़ा परसोली निवासी अनिल सिसोदिया पुत्र भगवान सिंह को गांव केवलगए़ी में चरण सिंह पुत्र मोहर सिंह के यहां उनकी बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे। वहां से लौटते वक्त टूण्डला निवासी किशोर ने अनिल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। अनिल ने विरोध करते हुए कहा कि नाबालिग के हाथों में बाइक देना अपराध है। इसी बात पर बाइक सवार ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अनिल ने तुरन्त ही फोन करके पुलिस को बुला लिया। इस मामले में कोतवाली चन्दपा प्रभारी श्याम सिंह ने बताया तहरीर मिल गई है मुकद्दमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.