फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। बीके चौक पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में बीके चौक पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 हजार रुपये का चालान काट दिया । वहीं उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस गुरुवार को बीके चौक पर नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान साजिश नामक बाइक सवार को रोका गया। जांच में सामने आया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इसके अलावा युवक वाहन से जुड़े अन्य जरूरी दस्तावेज भी मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। इन कमियों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नियमानुसार भारी चालान किया और बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.