गाजीपुर, अप्रैल 1 -- खानपुर। क्षेत्र के एक युवक का बाइक पर सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है। युवक के पास जब चालान का मैसेज आया तो वह सीट बेल्ट के लिए चालान देखकर दंग रह गया। मौधा गांव निवासी राजा सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह बाइक से केराकत थाना क्षेत्र सरायबीरू चौराहा पर किसी काम से गए थे। इसी दौरान ऑनलाइन ट्रैफिक चालान की जानकारी मिली। जिसमें आरोप था कि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। जबकि बाइक में सीट बेल्ट की व्यवस्था ही नहीं होती है। राजा का कहना है कि चालान काटने में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर गलत चालान को निरस्त करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.