बाइक सवार कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, दो घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- पुरकाजी। हरिद्वार से बाइक पर गंगाजल लेकर लौट रहे दो शिवभक्त कांवड़ियों की बाइक फलौदा कट के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते शिवानी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दिल्ली के पहाड़गंज निवासी दिनेश अपने मित्र शिवानी के साथ हरिद्वार से बाइक पर गंगाजल लेकर लौट रहे थे। फलौदा कट से हाईवे पर चढ़ते समय उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। घायल दिनेश, शिवानी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां शिवानी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.