रुडकी, मार्च 22 -- बाइक सवार कारोबारी का रास्ता रोकर हमलावर तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने कारोबारी के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर कारोबारी की बाइक की चाबी निकालकर फरार हो गए। कारोबारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर चुंगी निवासी यासिर राणा की पूर्वी अंबर तालाब में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे वह रामपुर चुंगी के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर तीनों युवकों ने मारपीट कर दी और उन्हें बाइक से नीचे गिराने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि इस दौरान ...