अररिया, अप्रैल 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। शहर में झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शुक्रवार को फारबिसगंज के अस्पताल रोड का है, जहां बाइक सवार दो उचक्कों ने एक दवा कारोबारी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी दीपक कुमार शर्मा पिता स्व. बलिराम शर्मा ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ सब्जी खरीदने के लिए हटिया जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- भवानी मोड़ पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना फारबिसगंज थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और उचक्कों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.