बरेली, फरवरी 25 -- पति के साथ जा रही व्यापारी की पत्नी का पर्स छीनकर बाइक सवार दो उचक्के फरार हो गए। इस मामले में सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीबीगंज की वेस्ट एंड कॉलोनी निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह कोतवाली के गोल मार्केट स्थित अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। स्कूटी पर उनकी पत्नी परविंदर कौर पीछे बैठी हुई थीं। रात करीब पौने नौ बजे मिनी बाईपास के पास रुककर उन्होंने फल खरीदे और फिर घर की ओर जाने लगे। मगर कुछ आगे जाते ही पीछे से बाइक पर आए दो उचक्के उनकी पत्नी का पर्स छीनकर सीबीगंज की ओर फरार हो गए। पर्स में उनका मोबाइल, पांच हजार रुपये और कुछ दस्तावेज थे। उन्होंने यूपी 112 पर फोन करके घटना की सूचना दी और फिर सीबीगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.