बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को लूटा
समस्तीपुर, जून 11 -- हसनपुर। हसनपुर बाजार के बाड़ीघाट स्थित मुहल्ला की सड़क बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर स्वर्ण व्यवसाई को लूट लिया। करीब आधा दर्जन की संख्या में आये दो बाइक पर सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि बदमाशों ने उसे घेर लिया। इसके बाद गोली फायरिंग करते हाथ से झोला छिन लिया। वे अपनी दुकान से बाडीघाट स्थित पैदल डेरा जा रहे थे। झोला में 48 हजार 500 रूपया नगद,दो तिजोरी की चाभी, बंधक के जेवरात सहित उनका मोबाइल भी था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- नोनीगांव में ज्वेलर्स से 1 लाख के आभूषण छीनकर बदमाश फरार थानाध्यक्ष सुनीलकांत ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। पीड़ित की ओर से आवेदन देने के बाद ही लूटपाट की सारी जानकारी मिलेगी। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.