अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव रतरोई के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। छर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी शंकर सिंह (40) मजदूरी करता था। सोमवार को वह बाइक से गंगीरी जा रहा था। रास्ते में गांव रतरोई के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान शंकर ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.