चंदौली, मार्च 29 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नियामताबाद गांव स्थित एक राइस मिल के पास रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 9 वर्षीय बालक धीरेन्द्र सिंह घबराए हालत में भागते हुए एक दुकान में जा घुसा और रोने लगा। दुकानदार शुभम श्रीवास्तव ने बच्चे को संभाला, जिस पर उसने बताया कि दो बाइक सवार लोग उसे जबरन उठाकर ले जा रहे थे, लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बच्चे को सुरक्षित स्थान पर रखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई सभाजीत यादव बच्चे को थाने ले गए और पूछताछ की। पुलिस के अनुसार बालक इलिया थाना क्षेत्र के खरौझा गांव निवासी गौरव सिंह का पुत्र है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.