मेरठ, जून 4 -- बाइक पर लिफ्ट लेकर और लिफ्ट देकर जेब से नगदी चोरी कर रहे शातिर चोरो ने गुरुवार को लावड़ में एक व्यापारी की जेब से 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। व्यापारी को बाइक से उतरने के बाद चोरी का पता चला, लेकिन तब तक बाइक चोर भाग निकले थे। चौकी पहुंचे पीडित के बेटे ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। चौकी पर दी तहरीर में नगरपंचायत लावड़ के मोहल्ला सैनीनगर निवासी बृजमोहन सैनी ने बताया कि उनके पिता राजेन्द्र सैनी सब्जी का कारोबार करते हैं। बुधवार को वह मेरठ मंडी में सब्जी बेचकर भुगतान की रकम लेकर घर लौट रहे थे। लावड़ मीठेपुर चौराहा पर वह टेंपो से उतरकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसके पिता को लिफ्ट देते हुए घर तक छोड़ने की बात कही। मना करने पर युवकों ने घर के आगे से ही निकलने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। बाइक पर बीच...